चनपटिया संवाददाता की रिपोर्ट :-

बेतिया : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह व्यवसाई उमाकांत सिंह को पार्टी ने चनपटिया विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है.इस सीट पर वर्तमान विधायक प्रकाश राय का स्थान उन्होंने लिया है.इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.वहीं स्थानीय कुछ कार्यकर्ताओं में रोष भी है.यहां विगत कई वर्षों से स्थानीय कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाने की मांग उठती रही है.जिसे पार्टी आलाकमान ने सदैव अनसुना किया है.