दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

जिला के बेतिया पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत अलग अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दस अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक देशी कट्टा चोरी की दो मोटरसाइकिल, पॉंच मोबाइल के अलावे दो किलो चरस एवं करीब एक सौ लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयन्त कांत ने बताया कि पिछले तीन दिनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मझौलिया पुलिस ने कोड़ा गिरोह के दो अपराधियों को पैसा छिन कर भागते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उधर शिकारपुर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर दो किलों चरस एवं सौ लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वही नगर पुलिस ने वाहनों चेकिंग के दौरान इमली चौक के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेन्डर बी आर 05 जेड 1995 एवं एक देसी लोडेड कट्टा के साथ तीन मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों में कुन्द कुमार, राज कुमार उर्फ राजा एवं रंजन राज तीनो साकिन पूर्वी करगहिया थाना मुफ्फसिल शामिल हैं। इधर बेतिया राज डेवढी परिसर में वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल चोरों को चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरों में अंकुर कुमार एवं विशाल कुमार दोनों साकिन पूर्वी करगहिया थाना मुफ्फसील शामिल हैं।