
तरैया/सारण
पूर्व विधायक जनक सिंह ने आकूचक में राहत कैम्प खोलवाया।पूर्व विधायक ने बताया कि आकूचक में सीओ के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर कैम्प स्थल चयनित था लेकिन वहाँ कैम्प नहीं चल रहा था।जब मैं बाढ़ पीड़ितों से मिलने गया तो ग्रामीणों ने मुझसे शिकायत किया की यह शिविर नही चल रहा है।जिस पर मैं सीओ से बात कर शीघ्र कैम्प में भोजन बनवाना शुरू करवाया।जहाँ लगभग एक हजार बाढ़ पीड़ित लोगों ने निःशुल्क भोजन किया।पूर्व विधायक ने फरीदनपुर ढाला पर भी राहत कैम्प खोलने की माँग सीओ से किया है।पूर्व विधायक ने तरैया एवं पानापुर क्षेत्र के सारण तटबन्ध के किनारे के दर्जनों गाँवो का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उसका निदान करने का आश्वासन दिया।बाढ़ पीड़ितों से बात चीत के दौरान उन्होंने लोगो से कहाँ की घबराइए नहीं यह प्राकृतिक आपदा है।हमलोग आपके साथ है।आपको कोई कष्ट नहीं होने देंगे।उक्त मौके पर गुड्डू कुशवाहा,रामाधार सिंह मुन्नू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments