
Big Breaking: नवादा में युवक की गला रेत कर हत्या, शव नदी किनारे फेंका , पुलिस ने दो संदिग्ध उठाए
रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा। जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का गला रेतकर हत्या कर दी गई.उसका शव सकरी नदी के किनारे सटे अवनैया पहाड़ी के पास स्तिथ डाक बाबा के निकट पड़ा हुआ मिला.
राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा. युवक का शरीर खून से लथपथ था. शोर मचाने पर आसपास के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि युवक के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है.
परिजनों की माने तो जब वह देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने अजय की काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिल सका. वहीं अगले तीन उसकी गला रेत कर हत्या करके शव को नदी किनारे फेक दिया या. मृतक युवक की पहचान महेशपुर गांव के निवासी स्व. कृष्णा यादव का पुत्र अजय यादव ,उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है . युवक के पिता की हत्या भी करीब 3 वर्ष पूर्व की गई थी. घटना से आक्रोशित परिजनों ने बरेब-बकसोती गोविंदपुर सड़क को जाम कर दिया है. मृतक युवक लाजपत बिगहा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था.
वहीं युवक की शिनाख्त होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. युवक की हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है.
ग्रामीणों ने बकसोती के अरविंद यादव को हत्या में उसकी संलिप्तता मानते हुए जमकर पिट दिया और उसे पुलिस को सौंप दिया है. उसे पुलिस अपनी कस्टडी में ली है. इस मामले में एक और आरोपी काेलझा गांव के प्रवेश यादव को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.




Recent Comments