33 लाभुकों को 1 करोड़ 33 लाख के मुद्रा ऋण स्वीकृत
छपरा : सारण जिले के सोनपुर में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर स्टेट बैंक ने 33 लाभुकों को 1 करोड़ 33 लाख के मुद्रा ऋण की स्वीकृति प्रदान की है।सोमवार को लाभुकों को सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने मुद्रा ऋण का स्वीकृति पत्र सौंपा।इस मौके पर एसबीआई के प्रबंधक श्याम चंद झा, बैंक अधिकारी राजीव मुनमुन ,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।