18+ के लोगो को लगा 226 टीका।

टीकाकरण अभियान मे स्थानीय जनप्रतिनिधियो के उदासीनता से टीकाकरण रफ्तार धीमी।

पानापुर (सारण)बूथ टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को बेलौर पंचायत के पाॅच बूथो पर टीकाकरण टीम ने 45+के कुल 110लोगो को कोविड का टीका लगाया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक विद्यालय-सेमराहां,प्राथमिक विद्यालय सिंगाही तथा आदर्श मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुॅचकर टीका लगाने का काम किया।सभी टीका केन्द्र पर चिकित्सा पदाधिकारी,बीडीओ मो.सज्जाद तथा स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने भ्रमण की जानकारी ली।इससे पूर्व बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओ से टीका लेने के लिए आग्रह किया गया था।बावजूद इसके टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है।लोगो मे टीके को लेकर कई प्रकार के भ्रम है जिसके लिए जनजागरूकता चलाने की आवश्यकता है।स्वास्थ्य कर्मी को छोड़कर कोई भी पदाधिकारी या कर्मचारी इन कार्यो मे रूची नही ले रहा है।स्थानीय जनप्रतिनिधियो की स्थिति ये है कि कई मुखिया,बीडीसी तथा वार्ड, पंच अबतक टीका नही लिए है।ऐसे मे समाज के नेतृत्व कर्ता ही टीका नही लेगे तो और लोगो को तो भ्रम होना लाजमी है।