गुवाहाटी के दंत सर्जन ने कोठिया-नरांव के जेठहस मे अपने पैतृक दरवाजे पर लगाई निःशुल्क चिकित्सा शिविर

गडखा(सारण): प्रखंड के कोठियाॅ जेठहस मे ही गुवाहाटी डेन्टल क्लिनिक के चिकित्सक सह सामाजिक कार्यकर्ता डा. संजय कुमार ने अपने पैतृक गाॅव मे निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाकर सैकडो लोगो के दाॅतो का इलाज व अपरेशन किया।इस शिविर मे छः सौ दंत पीडितो ने अपना इलाज कराया व निःशुल्क दवा प्राप्त की।गुरूवार और शुक्रवार चले दो दिवसीय चिकित्सा शिविर पच्चीस लोगो के दाॅतो का अपरेशन भी हुआ।शिविर का उद्धाटन राधेश्याम सिह मेमोरियल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिह पूर्व सरपंच कोठिया,ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शिवनाथ सिह,अधिवक्ता रामविनोद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से की इस अवसर पर शिक्षक संघ बिहार के कोषाध्यक्ष सह संघ के सारण जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिह,वीरेन्द्र सिह,वार्ड सदस्य मंटु सिंह,सहित कोठिया नराॅव के सैकडो ग्रामीन उपस्थित थे ।इलाज कराने वालो मे सामिल थे मौजमपुर के सुनील द्विवेदी,जुअरा के ब्रम्हा नंद ठाकुर,डुमरी के राम विनोद सिह,नराॅव के शिला सिह मुसेपुर के अनील सिह,प्राणराय टोला के हाकीम साह,मदनपुर के वार्ड सदस्य मरई बाबा ,हेमतपुर के बहादुर साह,कोठिया के विन्दु देवी,धनौडा के प्युष कुमार,धनौडा के धर्म शीला देवी,कोठिया के कुशुम देवी कोठिया के मालती देवी मदनपुर के मुकेश कुमार तिवारी आदि सैकडो महिला पुरूष बच्चे सामिल थे।आस पास के लोगो ने डाक्टर संजय की काफी प्रशंसा की और कहा कि इसी तरह का बडा कार्य यदि सक्षम लोग अपने पैतृक गाॅवो मे जाकर करे तो हर गाॅवो मे रहने वालो लाखो लोगो को फायदा होगा।ये कोठिया जेठहस से असम पलायन करने के बावजूद अपने गाॅव के मिट्टी को नही भूले और अपने गाॅव आकर सामाजिक कार्य किया व इलाज के साॅथ आपरेशन तथा निःशुल्क दवा वितरण भी किया।