बीजेपी ही कर सकती है देश का चौतरफा विकास

#परवेज अख्तर/सिवान : बसंतपुर प्रखंड के सरेयां श्रीकांत पंचायत के मुखिया मो.नजीर अंसारी ने शुक्रवार को बसांव गांव में मुखिया संघ अध्यक्ष संजय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह के आवास परिसर में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद के हाथों मो.नजीर ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजन सिंह, अरुण सिंह, पुष्पेन्द्र बाबा, कमलेश कुमार थे। वहीं दूसरी तरफ नारायण कॉलेज में गोरेयाकोठी के बीजेपी नेता देवेशकांत सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबों को साथ लेकर सबका विकास कर रही है। यह कार्य धरातल पर भी दिख रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रमेन्द्र रंजन सिंह, राजीव रंजन पांडेय, विनय गिरी, प्रमोद कुमार तिवारी, अखिलानंद सिंह, देवेन्द्र गिरी, अंकज सिंह, शिवशकर यादव, कुबेर प्रसाद, त्रिलोकीनाथ सिंह, ठाकुर सिंह, कामेश्वर नाथ सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश सिंह, शहबाज खा, रंजय गुप्ता, गोलू सिंह, विकास पराशर व अभिनीत मिश्रा थे।