बोरे में बंद दो अज्ञात युवकों की शव हरदिया चंवर से बरामद
#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा (सारण):दरियापुर थाना क्षेत्र स्थित हरदिया चंवर में बोरे में बंद दो युवकों की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची दरियापुर पुलिस दोनों लाश अपने कब्जे में कर थाना ले आई। इस संबंध में बताया जा रहा है कि दरियापुर दरिहरा मुख्यमार्ग से अंदर चँवर के इलाके में बोरा में बांध कर दोनों लाशों को फेंक दिया गया था। दोनों लाश युवाओ का है जिनकी उम्र 32 से 35 आयु वर्ग बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों में से एक युवक को सिर में एक गोली का निशान है जबकि दूसरे के शरीर पर तीन गोलियों के निशान मौजूद हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।मृतक युवक के पास से एक बैंक में भेजा गया 49 हजार रूपये की एक पर्ची तथा बाईक की चाभी बरामद किया गया है।बैंक की पर्ची के अनुसार अगरताला के लिछु बगान पोस्ट कटहल बगान निवासी सलदारी राय का पुत्र सकलदीप राय का नाम से खता का खुलासा हुआ है।घटना को लेकर सोनपुर डीएसपी ने दरियापुर थाना पहुँच घटना की जनकारी लिया।और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।