इसुआपुर के केरवाँ पंचायत में जरुरतमंदो के बीच संगम बाबा ने बाँटी राशन-सामग्री

इसुआपुर ( सारण ) :- रोजी-रोजगार को लेकर सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पूरे बिहार प्रदेश में मजदूरों की स्थिति बद से बदत्तर हो जायेगी । वहीं बिहार में बंद पङे कल-करखानों को सरकार के द्वारा शुरु किया जाता है तो मजदूरों से लेकर किसानों तक को राहत की खबर होगी और साथ हीं बिहार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आयेगा । उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैंयाँ विधानसभा के क्षेत्रों में मजदूर-असहायों के बीच राहत सामग्री पहूँचाने के दौरान कही । वहीं शनिवार को इसुआपुर प्रखंड के केरवाँ पंचायत के परसा दलित-पिछङा टोला में मुखिया संगम बाबा ने मजदूर व जरुरतमंद लोगों के बीच कच्चा राशन-सब्जी-दाल के सैकड़ों पैकेट बाँटे । मौके पर रोहित सिंह, टुन्नू सिंह, सहादत हुसैन, गोपाल राय, अब्दुल वाहिद अंसारी, मासूम अंसारी, आलम अंसारी, महम्मदीन अंसारी, प्रवीण राम, कुन्दन राम, जयप्रकाश शर्मा, गोपाल शर्मा, मुकेश कुमार, अरविन्द साह, शिवजी सिंह मौजूद थे ।