सारण :पियरपुरवा गांव के दो छात्रों ने सैनिक स्कूल के लिए नामांकन प्रवेश परीक्षा किया उत्तीर्ण

मढौरा (सारण)
सैनिक स्कूल गोपालगंज में नामांकन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के पियरपुरवां गांव के दो छात्रों ने उत्तीर्णता हासिल की है। जिससे गांव में खुशी का माहौल है। पेशे से राजमिस्त्री का काम करने वाले रमेश शर्मा के पुत्र राहुल शर्माऔर विनोद राय विद्यार्थी पेशे से शिक्षक पुत्र लक्की राज ने सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्णता हासिल की है।
कहते हैं जब गुरु का ज्ञान मिलता है तो शिष्य निखर जाता है।इसे चरितार्थ किया है रिवेल कोचिंग सेंटर मढौरा के इन होनहार छात्रों ने। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के संचालक और वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी मुकुंद श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों छात्र प्राथमिक विद्यालय चंदना के पांचवें वर्ग के हैं। जिन्होंने ने सैनिक स्कूल में दाखिला के लिए विगत छः महीने से उनके मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अंततः सैनिक स्कूल गोपालगंज में नामांकन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्णता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन करने के साथ साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का काम किया है। मुकुंद श्रीवास्तव बताते हैं कि राहुल शर्मा के पिता रमेश शर्मा राज मिस्त्री काम करते हैं और माता गृहणी है। राहुल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। जबकि लक्की राज के पिता विनोद राय विद्यार्थी प्राथमिक विद्यालय जगन छपरा में शिक्षक है।लक्की राज को दो बहनें हैं। दोनों देश की सेवा करने के लिए सेना में शामिल होना चाहते हैं।




Recent Comments