पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-
बेतिया:स्थानीय नगर के होटल के निजी सभागार में विगत संध्या इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पश्चिम चंपारण इकाई के द्वारा “ओस्टियोआर्थराइटिस बीमारी एवं इसके इलाज विषय” पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अपने बात को रखते हुए आईएमए के जिला प्रवक्ता सह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने कहा कि आज के आधुनिक युग के युवा भी ओस्टियोआर्थराइटिस (जोड़ दर्द) बीमारी के शिकार हो रहे हैं। और बिना चिकित्सकीय परामर्श के ही गूगल पर सर्च करके दर्द निवारक दवा लेते जा रहे हैं जिसका परिणाम बहुत ही चिंताजनक रूप से सामने आ रहा है। कई मरीजों को दर्द निवारक दवा का साइड इफेक्ट्स तक झेलना पड़ रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से किडनी, लीवर, हृदय रोग एवं गैस्ट्राइटिस का प्रॉब्लम शामिल है। डॉ उमेश कुमार ने आगे बताया कि ओस्टियोआर्थराइटिस बीमारी शरीर के जोड़ के दर्द की समस्या है जिसमें जोड़ के अंदर मौजूद कार्टिलेज नष्ट होने लगते हैं।जिसके कारण जोड़ में दर्द और सूजन होने लगता है। मरीज को चलने में, बैठने में, खड़ा होने में, सीढ़ी चढ़ने में दर्द महसूस होता है। इससे बचने के लिए अपने हड्डी की उचित देखभाल बहुत जरूरी है। नियमित व्यायाम, अल्कोहल एवं धूम्रपान से परहेज, शुद्ध पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है।
इस कार्यक्रम में मौजूद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पूर्व अधीक्षक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ प्रमोद कुमार तिवारी, आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ एस एन क्योलियार एवं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ किरण शंकर झा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ सुशील प्रसाद चौधरी ने मुख्य वक्ता डॉ उमेश कुमार को मोमेंटो,अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मौजूद आईएमए के जिला सचिव डॉ अनिल कुमार ने मंच संचालन करते हुए मौजूद सभी चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में आईएमए की जनरल बॉडी मीटिंग भी हुई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा उपरांत मुहर लगी। जिसमें प्रमुख रूप से आईएमए पश्चिम चंपारण इकाई का बेतिया शहर के अंदर अपना स्थाई बिल्डिंग हो इस पर सार्थक चर्चा हुई।
इस सेमिनार में चेयरपर्सन के रूप में डॉ दिनेश राय, डॉ सुधा चंद्रा, डॉ प्रमोद कुमार तिवारी , डॉ किरण शंकर झा मौजूद रहे। जिनका स्वागत युवा चिकित्सकों के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया गया।
इस मौके पर आईएमए कोषाध्यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा, डॉ सन्नी कुमार सिंह, डॉ लोकेश कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ राकेश रोशन, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ राजीव रंजन कुमार, डॉ संजय शाह, डॉ रंजीत राय, डॉ महाश्रय सिंह, डॉ अनिल मोटानी, डॉ सुभाष कुमार, डॉ चित्रा सिन्हा, डॉ राजीव गुप्ता समेत जिले के 45 से ज्यादा चिकित्सक मौजूद रहे।





Recent Comments