डोरीगंज मे 24 बोतल अंग्रेज़ी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के डोरीगंज बाजार के एक दुकान से पुलिस ने 24 बोतल अंग्रेज़ी शराब के साथ विक्रेता को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छामेमारी मे डोरीगंज बाजार के एक दुकान से 24 बोतल 175 एमएल का अंग्रेज़ी शराब बरामद किया गया है साथ ही मौके से धंधेबाज भैरोपुर निवासी पिंकु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
#एक वारंटी गिरफ्तार -:
“””””””””””””””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गाँव से एक वारंटी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रह्लाद राय लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसे गुप्त सुचना पर छापेमारी कर बलवन टोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।