परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : दारौदा रेलवे जंक्शन परिसर से शुक्रवार को ट्रेन में अपेन रिश्तेदार को बैठाने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरों ने चुरा लिया। इस संबंध में एमएच नगर थाना क्षेत्र के पसीवर निवासी तारकेश्वर प्रसाद के पुत्र निखिल कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है। निखिल कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए बाइक से आया था। दारौंदा जंक्शन परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर प्लेटफार्म पर

गया और लौटा तो उनकी बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक नहीं थी। ज्ञात हो कि इस माह में दारौंदा जंक्शन से बाइक चोरी की यह दूसरी घटना है।