सारण :लाइन होटल के मालिक को अपाराधियों ने चाकू से वार कर किया घायल 
परसा
परसा-सोनहो एसएच 73 पर हरपुर में संचालित आदित्य लाइन होटल के मालिक को अपराधियो ने चाकू से वार कर घायल कर दिया।घायल होटल मालिक थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव निवासी स्व बैजनाथ सिंह की पुत्र राजू सिंह बताया जाता है।घायल होटल मालिक को स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।समाचार सम्प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हुआ था।