अमनौर /सारण – स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर – भेल्दी मुख्य सड़क धरहारा मठिया के पास एक टेम्पो पलटने से तीन महिला आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भेल्दी से अमनौर की तरफ आ रही टेम्पो उक्त सड़क के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. चीख पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों में भेल्दी थाना क्षेत्र के झंउआपट्टी गांव निवासी व ममता लालो देवी, बान्दे गांव निवासी अनिता देवी, धरहरा खुर्द गांव निवासी गुडिया देवी, उमेश साह, मंटू कुमार, श्याम बाबू सहित अन्य लोग शामिल थे. जिनका उपचार अमनौर पीएचसी में किया गया.
टेम्पो पलटने से तीन महिला सहित आधा दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल
टेम्पो पलटने से तीन महिला सहित आधा दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल




Recent Comments