परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन. थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गईं, जिसमें दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है. घायलों में विक्रमा चौहान, नीरज चौहान, रोशनी देवी, सिंधु कुमारी, रंजीता कुमारी, प्रदीप चौहान, मीना देवी, वर्षा कुमारी व कैलाश चौहान शामिल है. एक पक्ष के विक्रमा चौहान ने मीना देवी सहित पांच लोगों को तथा दुसरे पक्ष की मीना देवी ने विक्रमा चौहान सहित पांच लोगों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के अनुसार एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है..नौतन में माले ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा




Recent Comments