छपरा। बिहार के उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा प्रस्तुत बिहार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सारण भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवम गोपालगंज के जिला प्राभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बजट में गांव गरीब किसान एवम मध्य आय वर्ग के लोगो का विशेष ख्याल रखा गया है।श्री सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री श्री प्रसाद ने अपने बजट में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का लक्छ रखा है तथा ग्रामीण इलाके का विकाश एवम युवा वर्ग को अधिकाधिक मात्रा में रोजगार उपलब्ध होगा उक्त बजट का जितना तारीफ किया जाय कम होगा। श्री सिंह ने बिहार के वित्त मंत्री को ग्रामीण एवम दूर्दरसी सोंच वाला नेता बताया तथा बेहतर बजट पेश करने के लिये बधाई दिया।