मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के पुराने रेलवे स्टेशन के पास पूरब टोला गांव में बच्चों के गोली खेलने के दौरान मारपीट में बचाने गयी महिला को चाकू मारने की घटना सामने आई है जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल महिला मशरक पूरब टोला गांव निवासी बिनोद महतो की 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी बतायी जाती है। मामले में घायल महिला ने बताया कि पड़ोस के बच्चे गोली खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों में मारपीट हो गई जिसे छुड़ाने गयी तो पड़ोस के ही सीता राम महतो ने पूजा देवी, बसंती देवी, संगीता देवी के साथ आकर मारपीट की और चाकू से वार कर दिया। जिससे वो घायल हो गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।