विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
सशक्त स्थाई समिति की बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विचार विमर्श एवं निर्णय हेतु निम्न सदस्यों ने उपस्थिति होकर भाग लिये । गत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गयी। नगर परिषद शहरी विचार-विमर्श एवं निर्णय किया गया।शहरी क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई एवं डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन हेतु निविदा आमंत्रित करने पर विचार विमर्श और निर्णय किया गया।शहरी क्षेत्रान्तर्गत चालये जा रहे सबके लिए आवास योजनाओं पर विशेष चर्चा की गयी।स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाये जा रहे शौचालय निर्माण कार्य से संबधित विषय पर चर्चा किया गया। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सभापति जरीना खातून ने सहमति से सभी योजनाओं व कार्यो पर सभी कर्मियों को दिशा निर्देश दिया।मौके पर उप सभापति जितेन्द्र राव सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य जुगनू आलम पार्षद दयानन्द बैठा पार्षद सुभाष चौधरी ,विधार्थी यादव,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, सुमन कुमार यादव, मनोहर सहित नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व गणमान्य उपस्थित रहे।





Recent Comments