
जलालपुर के अशोक नगर की बेटी तान्या और सौम्या ने डाक्टर और इंजीनियर बन किया गांव का नाम रौशन
——————-
माता-पिता की शादी की 25 वीं वर्षगांठ पर बेटियों का तोहफा
———————-
छपरा।सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के अशोक नगर गांव की दो सगी बहने तान्या व सौम्या ने डाक्टर और इंजीनियर बन अपने गांव का नाम रौशन किया है।पेशे से इंजीनियर पिता ललित सिंह और माता वीणा सिंह इसे अपनी शादी की रजत जयन्ती का तोहफा मान कर खुशियां लोगों में बांट रहे हैं।

छपरा के भागवत विद्यापीठ से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाली सौम्या राज व तान्या राज वाराणसी से उच्चतर माध्यमिक की शिक्षा प्राप्त की।लखनऊ स्थित अलग अलग संस्थानों से बीटेक और एमबीबीएस कर अपने गांव की पहली महिला इंजीनियर और डाक्टर बनने की इतिहास इन बेटियों ने रच डाला।

इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर बड़ी बहन बेंगलुरु में नौकरी भी ज्वॉइन कर ली।इन बहनों ने अपनी कामयाबी के लिए अपने इंजीनियर पिता और मा की प्रेरणा बताया है।वहीं इनके पिता ललित सिंह कहते हैं कि ईश्वर बेटे और बेटियों को एक समान प्रतिभा देते हैं।हम माता पिता को भी चाहिए कि बेटा बेटी में बिना फर्क के एक समान उन्हें शिक्षा हासिल करने का मौका दें।




Recent Comments