
सड़क हादसे में मृत आशा कार्यकर्ता के परिजनों से मिले जदयू नेता
तरैया(11.04.2019):प्रखण्ड के डेवढ़ी गाँव मे सड़क हादसे में पोलियों की दवा पिलाकर लौट रही आशा कार्यकर्ता की मौत हो गयी।मृतिका रेणु देवी के पति अशोक सिंह और अन्य परिजनों ने मिलने जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह पहुँचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सान्त्वना दिया।तथा घटना पर दुःख व्यक्त किया।उक्त मौके पर डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू,नीरज सिंह,केश्वर नट,अरविंद सिंह,प्रो.ज्वाला प्रसाद, वीरेन्द्र सिंग व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments