छपरा। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के द्वारा वीडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत योजना अंतर्गत फेज-1 के तहत् 61.72 करोड़ की लागत से निर्मित छपरा शहर के लिए हर घर जल कार्य का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष है। आज अभियंता दिवस है जो देश के ख्याति प्राप्त अभियंता एम विष्वसरैया की जन्म जयन्ति पर मनाया जाता है। प्रधानमंत्री के द्वारा देश के विकास और जीवन स्तर को उपर उठाने में अभियंताओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गयी। इस कार्यक्रम में पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्र सुशील कुमार मोदी भी जुड़े हुए थे। यह कार्यक्रम बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को वीडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे दिखाने की व्यवस्था पुलिस लाइन छपरा के परिसर में स्थित जल मीनार के पास की गयी थी। जहाँ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक धुरत सायली सावलाराम, स्थनीय विधायक सीएन गुप्ता, मेयर नगर निगम श्रीमती प्रिया सिंह, जिला जदयू अध्यक्ष अलताफ आलम राजू, भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, अपर समाहर्त्ता, बुडको के अभियंता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत योजना के तहत् शहरी क्षेत्र में घरों को षुद्ध पेयजल मुहैया करायी जा रही है। आज जो उद्घाटन हुआ है उसमें पुलिस लाइन, श्यामचक, रौजा एवं गंडक कॉलोनी स्थित जल मीनारों से प्रथम फेज के तहत नगर निगम क्षेत्र के कुल 22 वार्डों के 9670 घरों को शुद्ध पेयजल का कनेक्शन दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि फेज-2 के पूर्ण होते हीं शहर के सभी घरों को नल का कनेक्शन दे दिया जाएगा।