कोपा(सारण) : महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी गांवों का होगा विकाश , लोकसभा के हर विधानसभा हर गांव में होगा विकाश , कोई गांव अछूता नहीं होगा । सभी गांव प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे यह सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकी में शामिल । उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर प्रखंड के सम्होता गांव में दो जगहों पर पयहारी बाबा मंदिर व सम्होता बाजार पर सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने वक्त कही । मौके पर लोजपा नेता केशव सिंह, भाजपा नेता हेमनारायण सिंह, राणा प्रताप सिंह उर्फ डबल्यू सिंह , अमरजीत सिंह स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अमित सिंह, संतोष सिंह सहित कई अन्य भाजपा व लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ सौकड़ो ग्रमीण मौजूद थें ।