
ढाका (पू.च.) सिकरहना प्रमंडल के पैक्स अध्यक्षों ने लिया संकल्प, सुदर्शन सिंह को दुबारा बनाएंगे सहकारिता बैंक का अध्यक्ष
[✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:] मोतिहारी (पू.च.) आज दिनांक १८/१२/२०१७ को ढाका निरीक्षण भवन के प्रांगण में सिकरहना प्रमंडल के सभी पैक्स अध्यक्षों का बैठक सम्पन्न हुई, बैठक का संचालन श्री बिंदेश्वर सिंह ने की वही बैठक की अध्यक्षता कपिलदेव से ने की बैठक में उपस्थित सिकरहना प्रमंडल के सभी पैक्स अध्यक्षों ने सुदर्शन सिंह को दुबारा सहकारिता बैंक का अध्यक्ष बनाने पर जोड़ दिया। पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि श्री सिंह का कार्य अध्यक्ष के रूप में काफी सराहनीय रहा है।ये विवादों से दूर रहते हुए सभी पैक्स अध्यक्षों को सम्मान देते रहे हैं।
बैठक में मो. करीम, ख़लील अहमद, सुजीत कुमार, रणविजय कुमार सिंह, मणीभूषण कुमार सिंह, सुमन ठाकुर, विजय कुमार, सीताराम सिंह, विजय कुमार सिंह, हरेन्द्र प्रसाद यादव, सुशील प्रसाद, राजीव कुमार, मो. जावेद हाशमी, सहनवाज आलम, मनोज कुमार सिंह, रईशूल आज़म, सुरेन्द्र कुमार, मो. परवेज़ आलम, मुख़तार आलम, कपीलदेव सिंह, बेद प्रकाश रंजन, पंकज शर्मा, सुभाष कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, महेन्द्र सिंह, मो. हफिजूल्लाह, श्याम किशोर गिरी, चंदन कुमार, तबरेज, उमेश सिंह, रामलाल प्रसाद, ध्रूब नारायण प्रसाद, शंभूनाथ प्रसाद, रवींद्र कुमार वर्मा, हरिओम, रंजित कुमार सिंह, संजीत, रामदर्शन, शिवशंकर, राजकुमार सिंह, रामधनी राय सहित सिकरहना प्रमंडल सभी पैक्स अध्यक्षों की मौजूदगी रही।
श्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया की पैक्स अध्यक्षों व किसानों को सरकार की ओर से मिलनेवाले अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे व और उनके अधिकार को दिलाने के हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
यहा बता दे की श्री सिंह को मिल रहे समर्थन और उनके द्वारा सभी प्रखंडो में लगातार किये जा रहे बैठक से चुनावी गहमागहमी तेज हो गयी है। वही स्थानीय लोगों का मानना है की दुबारा भी सुदर्शन सिंह ही सहकारिता बैंक के अध्यक्ष बनेंगे।




Recent Comments