छोटे भाई पर वृद्ध पिता का गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

मढ़ौरा (सारण):
थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी में छोटे भाई पर वृद्ध पिता का गला दबाकर हत्या करने और शव को आनन फानन में जला देने का आरोप बड़े भाई ने लगाया है । बड़े भाई चंदेश्वर राय के कोर्ट परिवाद पर दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ रोजगार को लेकर बाहर रहता है । गव पर उसके वृद्ध पिता अन्य पुत्रों के साथ रहते थे । छोटा भाई रामेश्वर राय उसकी पत्नी कलावती देवी और उनके बच्चे मिलकर दो महिना पहले पिता पर दबाव देकर एक बीधा एक कट्ठा जमीन बक्सीसनामा करा लिया था । इसको लेकर उसके पिता नथुनी राय अपराधबोध में थे और बाकी की जमीन को अन्य बेटो को लिख देने की बात कहने लगे थे । इससे नराज आरोपी पिता को लेकर आक्रोशित थे । उसके पिता आरोपी से बक्सीसनामा लौटा देने का दबाव बनाने लगे तो सभी मिलकर 13 जनवरी को रात्रि ग्यारह बजे उनका गला दबाकर हत्या कर दिये । धटना के समय घर की अन्य भाई की महिलाये सामने आ गयी तो आरोपी ने अपनी गलती मानते हुये माफ कर देने की गुहार लगाने लगा । छोटे भाई मे घर के दुसरे भाई के बाहर रहने पर भी आनन फानन में पिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया । बाद में आरोपी ने पिता का श्राद्ध कर्म में सारा खर्च करने की बात कही और अपनी को माफ कर देने को कहा लेकिन फिर पलट गया । वादी चन्देश्वर राय ने अपने पिता की हत्या के लिये अपने ही छोटे भाई रामेश्वर राय उसकी पत्नी कलावती देवी भतिजा छोटेलाल राय, ओमप्रकाश राय को आरोपित करते हुये पुलिस से मामले में कारवाई की मांग की है ।




Recent Comments