तरैया विधायक ने शाहनेवाजपुर में राजद कार्यकताओं के साथ किया बैठक◆ विधायक ने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल देश का काला कानून,तरैया (सारण) : 08.01.2020/पचभिण्डा पंचायत के मुखिया के आवास पर शानेवाजपुर गाँव मे नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को एक बैठक किया।जिसमें विधायक ने कहा कि एनआरसी और सीएए देश के लिए एक काला कानून है।जिसे हम लागू नहीं होने देंगे।बिहार में राजद ही अकेले एक ऐसी पार्टी है जो केंद्र सरकार से लड़ सकती है।इसके लिए हमे एकजुट होने की जरूरत है।नये नागरिकता कानून के विरोध में आगामी 11 जनवरी को राजद कार्यकर्ता प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।जिसमें आप सभी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपना शक्ति प्रदर्शन विरोध के रूप में करें। विधायक ने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल आम जनता के हक में नही है।इसलिए सरकार जब तक इसे वापस नहीं लेती है हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।उक्त मौके पर वीरबहादुर राय, मो. फकरुदीन,विजय कुमार यादव, शशिरंजन यादव,डॉ. केशव कुमार, अशोक कुमार यादव,भिखारी राय, मनोज राय,मुन्ना यादव,डॉ.कादरी, भिखारी राय, मुखिया तारकेश्वर राय, शैलेश यादव,राजू कुमार,साबीर हुसैन, हरेन्द्र राय, नकीबुदिन खान,अमन अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments