प्रखंड के पोखरेड़ा बाजार पर सोलर लाइट लगा रहे मजदूर को विधुत करंट लगने से मौत

तरैया(सारण)।19.12.2019:
प्रखंड के पोखरेड़ा बाजार पर सोलर लाइट लगा रहे मजदूर को विधुत करंट लगने से मौत हो गयी है।मृतक भेल्दी थाना के आदमापुर गाँव निवासी पंचू माँझी का 22 वर्षीय पुत्र विकास माँझी है।पोखरेड़ा बाजार पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत सोलर लाइट लगाने का कार्य चल रहा है।जिसमे मृतक और उसके साथी सोलर लाइट लगाने का कार्य कर रहे थे।सोलर लाइट का पोल जब मजदूर गाड़ रहे थे।उसी वक्त सोलर का पोल ऊपर से गुजर रही 11 हजार बिजली के तार में स्पर्श गया।जिससे पोल में करंट आ गया।जिससे एक की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये है।मजदूर विकास की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।जबकि उसके साथी त्रिभुवन सिंह,अमित कुमार एवं रविन्द्र कुमार करंट लगने से घायल हो गए है।मृतक का भतीजा शैलेश ने बताया कि उसके गाँव के चार लड़के पटना के एक ठीकेदार के माध्यम से सोलर लाइट लगाने का काम कर रहे थे।काम करने के दौरान करंट लगने से उसके चाचा की मौत हो गयी।मृतक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र है।जो जीविकोपार्जन के लिए तरैया में मजदूरी करने आया था।मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए छपरा भेज दिया है।