पौधारोपण में ग्रामीणों ने किया सहयोग

✍परवेज अख्तर /सिवान ;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड के मनरेगा प्रखंड पदाधिकारी विजय सिंह परमार के देखरेख में भोपतपुर पंचायत के जलालपुर गांव में हरिकिशोर राय, डुमरा के शैलेश सिंह और पड़ौली के मनीष सिंह की भूमि पर आम, लीची, सागवान आदि का पौधारोपण किया गया। इस मौके पर
मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मंजु देवी, मुखिया उषा देवी, पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र राय, राजकुमार मांझी आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।