
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण )। वुधवार को पैक्स उपचुनाव में नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर दो और समिति सदस्य के पद पर पांच अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दर्ज कराया। अध्यक्ष पद पर नामांकन दर्ज कराने वाले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष रहे राजकुमार तिवारी और निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र मांझी का नाम बताया गया है। वही समिति सदस्य के पद पर पांच लोगों ने अपना नामांकन बुधवार को दर्ज कराया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमरकांत कुमार ने बताया कि नामांकन कि प्रक्रिया गुरुवार को भी सम्पन्न होगी। यह बताया गया कि गुरुवार को मुख्य रुप से समिति सदस्य के पद पर नामांकन की अधिकता रहेगी ।




Recent Comments