साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 27 हजार रुपये

तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में एक व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो गया है। साइबर अपराधियों द्वारा उसके खाते से 27 हजार रुपये की अवैध निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी पीड़ित मो. इकरामूल हक ने तरैया थाने में साइबर क्राइम करने वाले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि 17 फरवरी को साइबर अपराधियों द्वारा मेरे एचडीएफसी बैंक के खाते से 27 हजार रुपया निकाल लिया गया। जिसका का मैसेज मेरे मोबाइल पर आया। जबकि मेरा एटीएम कार्ड मेरे पास है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट में जुट गई है।