
सरकारी आवास पर कब्ज़ा जमाकर थानाध्यक्ष पहाड़पुर द्वारा विधुत विभाग को हजारों का चूना लगाने का मामला उजागर
न्यूज़ स्रोत:- डॉ संजय सिंह प्रातःकमल हिंदी दैनिक
पहाड़पुर/मोतीहारी। पहाड़पुर थाने के थानाध्यक्ष सी.बी. शुक्ला द्वारा जहाँ एक तरफ निर्दोष एवं बेकसूर लोगो पर मुकदमा दर्ज कर उगाही करने की आमचर्चा चौक चौराहों से लेकर हाट बाजारों तक है।
वही पुलिसिया घौस जमाकर जहाँ एक तरफ अंचल कार्यालय पहाड़पुर के सरकारी आवास पर पहाड़पुर में पदस्थापना के बाद से अबतक कब्ज़ा जमाकर उसमे रह रहे है वही दूसरी तरफ विधुत विभाग के आँखों में धुल झोंककर बिना विधुत कनेक्सन लिए बिजली की खुली चोरी कर विभागीय राजशव को क्षति पहुंचाकर रक्षक बना भक्षक वाली कहावत सत्यचारितार्थ कर रहे है लेकिन इनकी धांधली पर अंकुश लगाकर कार्रवाई करने में विधुत विभाग विफल साबित हो रहा हैं।
वही किसी गरीब ब्यक्ति द्वारा बिजली की चोरी करने की खबर मिलते ही विधुत विभाग के कर्मचारी ,अधिकारी एवं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने में सक्रिय देखे जा रहे है आखिर पहाड़पुर के थानाध्यक्ष पर सरकारी आवास पर कब्ज़ा जमाने एवं बिजली की चोरी करने के मामले पर कार्रवाई नही होने पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है।
उल्लेखनीय है कि जहाँ एक तरफ अंचल के आवासीय मकान पर पुलिसिया घौस जमाकर पहाड़पुर थाने के थानाध्यक्ष सी.बी.शुक्ला अबैध रूप से कब्ज़ा जमा रखे है वही अंचल कर्मी सीडीपीओ कार्यालय के एक कमरा में कब्ज़ा जमाकर आवासीय मकान के रूप में रखे है जिससे महिलाओं को बेहद परेशानियों का सामना करनी पड़ रही है।
इस मामले की तीव्र निंदा करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.महताब राय ने एक प्रेस ब्यान जारी जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक कार्यपालक विधुत अभियंता मोतीहारी एवं सहायक विधुत अभियंता अरेराज से जनहित में कार्रवाई करने का मांग किया हैं।
न्यूज़ स्रोत:- डॉ संजय सिंह प्रातःकमल हिंदी दैनिक




Recent Comments