एसडीपीओ ने किया कई कांडों का सुपरवीजन
परवेज अख्तर/सिवान;
संसू, बसंतपुर (सिवान) : महराजगंज एसडीपीओ हरीश शर्मा ने मंगलवार को गोरेयाकोठी, जामो बाजार एवं बसंतपुर थाने में दर्ज कई कांडों का सुपरविजन किया। बसंतपुर के खोरीपाकड में दवा दुकानदार को ग्राहक द्वारा जाली नोट देने से संबंधित दर्ज प्राथमिकी का सुपरविजन किया। वहीं सेरेया गांव से अपहृता मामले के प्राथमिकी का भी सत्यापन किया। मौके पर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर, मझवलिया और लालाहाता में दर्ज प्राथमिकियों का भी सत्यापन किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार समेत
अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
—




Recent Comments