मांझी। पूर्व महंत ब्रम्हलीन संत स्वामी सत्य नारायण दास जी की 55 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रसिद्ध संत धरणी दास मन्दिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में अनेक साधु संतों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा स्व महंत जी से जुड़े संस्मरणों तथा उनके महत्वपूर्ण आध्यात्मिक संदेशों की चर्चा की। इस अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सारण तथा बलिया जिले के लगभग पांच दर्जन साधु संतों ने भाग लिया। आमंत्रित साधु संतों को महंत बासुदेव दास तथा त्रिभुवन दास ने अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया।