पुलिस सप्ताह पर अनुमंडल परिसर में किया वृक्षारोपण

मढ़ौरा, सारण, बिहार ।
पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुमंडल परिसर में वृक्षारोपण किया गया । प्रखंड के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्ष लगाएं और प्रकृति को सुंदर और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा की वृक्षारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है । हममें से प्रत्येक का यह दायित्व बनता है की वे प्रकृति संतुलन में अपना हिस्सा दे । आज पर्यावरण असंतुलन वैश्विक समस्या है,भारत भी पर्यावरण असंतुलन की गंभीर समस्या को झेल रहा है । सभी जानते हैं कि पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की बड़ी भूमिका है ।

सभी व्यक्तियों के द्वारा वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प ले लिया जाए तो बहुत जल्दी ही हम पर्यावरण को फिर से संतुलित और नियंत्रित कर लेंगे । सभी लोगों ने मिलकर अनुमंडल परिसर में करीब दर्जनभर वृक्षों को लगाया और उसकी संरक्षण की जवाबदेही ली । इस अवसर पर मढ़ौरा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, बन विभाग के राजेश्वर प्रसाद, कांग्रेसी नेता लालबाबू गिरि, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह, फजलुरहमान, भानु प्रताप सिंह, मंटू सिंह, सुरेंद्र कुमार, शकील आलम, भूषण ठाकुर,सलीम मियां, रामबाबू सिंह, जयशंकर पार्थ सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments