
एकमा/ सारण । एकमा प्रखण्ड का एकमा ताजपुर रोड़ एक प्रमुख सड़क है ,क्योंकि इसी रोड़ पर प्रखण्ड मुख्यालय तो अवस्थित है ही, अनेक निजी अस्पतालों से लेकर दवा दुकानें,मुख्य डाकघर एकमा,बैंक,शिक्षण संस्थानें, एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,एफबीआई गोदाम भी हैं , लेकिन पिछले एक माह से यह सड़क पत्थर मारवा रोड़ बन गया है ।अब तक वाहनों के चलने से सड़क पर बिछाये गये पत्थर उड़कर अनेक लोगों को घायल भी कर चुका है ।
गौरतलब तथ्य तो यह है कि पिछले तकरीबन पन्द्रह साल से यह सड़क टूट फूट कर गड्ढानुमा जगह जगह बन गया है ।सड़क की स्थिति काफी जर्जर एवं खतरनाक तो बनी ही थी ,अब इस रोड पर पिछले एक माह से मरम्मती करने नाम पर ठिकेदार द्वारा पत्थर के टुकड़े बिछा दिया गया है ।वाहनों के चलने से ये पत्थर के टुकड़े उड़ उड़ कर राहगीरों, दुकानदारों को लग रहे हैं,उन्हें घायल कर दें रहे हैं । जल जमाव ,टूट फूट ,जर्जर के बाद अब यह सड़क पत्थरमार रोड़ बना हुआ है । नुकीले पत्थर के टुकड़ों पर पैदल चलना तो मुश्किल है ही ,दो पहिया वाहन वाले पूरे समय हनुमान चालीसा गुणगुनाते सफर करते हैं ।




Recent Comments