पीएम का सीएम नीतीश ने किया स्वागत् ..
तनाव और टकराव में देश आगे नहीं बढ़ सकता हैं – सीएम

#रिपोर्ट / सन्नी भगत ..
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष सीएम नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए स्वागत किया.
सीएम नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी का इस कार्यक्रम में का स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान देश के लिए जरूरत है.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद स्वच्छता पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया.
गांधी जी के 150 वें जन्मदिवस पर पूरे भारत को खुले में शौच से मुक्त करना का लक्ष्य तय किया गया है और इसके लिए सभी को समर्पित को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा.
इस दौरान सीएम नितीश कुमार ने बिहार में हुए हिंसा को लेकर इशारों ही इशारों में पीएम मोदी के समक्ष कहा कि किसी भी धर्म और बिरादगी के लोगों को इज्जत करना चाहिए.
तनाव और टकराव में देश आगे नहीं बढ़ सकता है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान पटना एयरपोर्ट पहुंचा जहाँ उनका स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय चौधरी ने स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी तुरंत हेलिकॉप्टर से मोतिहारी के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी मोतिहारी के गांधी मैदान में देशभर से जुटे 10 हजार स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करने के लिए पहुंचे. मोतिहारी पहुंच कर सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में बापू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद गांधी बाल उद्यान का मुआयना किया.