वायरल हो रहे भोजपुरी अश्लीलता पर जंग से बढ़ा विवाद , मढ़ौरा में चली गोली
#मौके से पुलिस ने गोली और पिस्टल किया बरामद
मढ़ौरा(सारण): नगर क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड में बच्चों के आपसी बिवाद में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और फायर हुआ एक गोली बरामद किया है। घटना में मढ़ौरा नगर के एक युवक अभिषेक सिंह उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पकहा स्टेशन मालगोदाम निवासी शम्भू राय ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बुधवार की देर शाम घर के दरवाजे पर दो बाइक से तीन युवक पहुंचे। तीनों आते ही गाली गलौज करनी शुरू कर दी,युवक उसके पुत्र को ढूढ़ रहे थे। युवकों ने उनके पुत्र की हत्या करने की धमकी दे रहे थे। हल्ला होने पर आस पास के लोग जमा होने लगे तो युवक फायरिंग करते हुए अपनी दोनों बाइक छोड़ कर भाग निकले। प्राथमिकी में शम्भू राय ने अभिषेक सिंह,राजन सिंह,पवन सिंह को आरोपित कियाहै।
#वायरल हो रहे भोजपुरी अश्लीलता पर जंग से बढ़ा विवाद:-
प्राथमिकी में घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है। लेकिन कुछ लोगो का कहना है कि विवाद का मूल कारण भोजपुरी की अश्लीलता पर वायरल हो रहे दो पक्षों के बीच का बिवाद है। इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष के युवको में बिवाद हुआ था। जो बाद में घटना का कारण बना। मामले में पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर लिया है और एक युवक गोलू को गिरफ्तार कर अन्य की भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।




Recent Comments