
★पिछले 24 घंटों में विशेष अभियान चलाकर सारण जिलान्तर्गत 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
★ पिछले 24 घंटो में हत्या / हत्या के प्रयास के कांडो में 18 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 24 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया।
इस दौरान विशेष अभियान चलाकर सारण जिलान्तर्गत 30 शराब की भठ्ठी धवस्त कर लगभग 13200 लीटर कच्चा शराब / पाश किया विनष्ट किया गया।
छपरा। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्यरत करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 16.03.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 61 ( इकसठ ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नगद राशि - 70000 रू० , पर्स -01 चेक -01 , मोबाईल -03 मोटरसाईकिल 04 , चावल -27 क्चीटल एवं 376 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।
गरखा थानान्तर्गत हत्या के कांड में वांछित कुख्यात अभियुक्त संदीप कुमार एवं सोनु सिंह को गिरफतार किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
- कुल गिरफतारी : 61
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 24
- हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 18
- जप्त शराब : 376 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 30
- जप्त अन्य : नगद राशि – 70000 रू0 , पर्स 01 , चेक -01 , मोबाईल 03 , मोटरसाईकिल – 04 , चावल – 27 क्वीटल .
7. वाहन चेकिंग जुर्मानाः 46200 / – रूपया
गरखा थानान्तर्गत डकैती के कांड में संलिप्त कुख्यात अपराधी सुरज कुमार यादव एवं उसके तीन अन्य सहयोगियों के साथ कुल चार अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। दिनांक -16.03.2022 को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 27.25 लीटर विदेशी शराब , 7.4 लीटर देशी शराब जप्त कर 09 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। दिनांक- 16.03.2022 को दिघवारा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर आमी बगीचा एवं ग्राम बगही से छापामारी कर 50 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। दिनांक 16.03.2022 को रसूलपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बंशी छपरा रेलवे ढाला के पास से छापामारी कर 18 लीटर विदेशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त किया गया। दिनांक- 16.03.2022 को जनताबाजार थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बनपुरा बाजार से छापामारी कर 13.6 लीटर विदेशी शराब , 15 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। दिनांक 16.03.2022 को नगर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर दहियावां से छापामारी कर 60 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफतार किया गया। जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी। आपकी सेवा में सदैव तत्पर ..... सारण पुलिस।




Recent Comments