
सीवान । मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लालजी भगत का पुत्र अशोक कुमार की मौत पानी में डूबने से हो गई।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह अशोक अपने खेत में धान की रोपनी करने जा रहा था तभी रामपुर चवर में पहले से जेसीबी द्वारा मिट्टी काटकर गड्ढे की गई थी जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।वहीं लोगों ने बताया कि अशोक हम लोगों से बात करके ही बोला कि मैं खेत में धान की रोपनी करने जा रहा हूं,जिसके बाद वह खेत में जा रहा था।अभी हम लोग देख रहे थे तब तक वह डूबने लगा, जिसके बाद घटनास्थल पहुंचते ही वह डूब चुका था। ग्रामीणों के सहयोग से उसको निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इधर मौत की सूचना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।रोते-रोते मृतक की मां अपनी लाल की याद में अचेत हो जा रही थी। वह बार-बार एक ही बात कर रही थी कि आज मेरे लाल को किसकी नजर लग गई। वहीं मृतक अपने मां-बाप का इकलौता था और 9वीं क्लास में पढ़ता था।




Recent Comments