नवादा : रोह थाना क्षेत्र के कटिया गांव में एक बच्ची को पीट-पीट कर हत्या
#इलाके में फैली सनसनी
#मामले की जांच करने पहुचा खोजी कुत्ता दस्ता ।
#रिपोर्ट – सन्नी भगत
रोह थाना क्षेत्र के कटैया गांव के अदरखी टोला निवासी दिनेश प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी की हत्या पिट पिट कर कर दिया गया।
गांव के निकट लखन महतो उर्फ साधु जी के दलान् के पीछे मिली शव से हड़कंप मच गया। हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार दिशांतर नाट्य क्लब द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। उसका स्थल पर रात्रि को टीवी पर रामायण दिखाया जा रहा था।
बड़ी संख्या में गांव की महिला वह पुरुष वहां बैठकर रामायण देख रहे थे। वहीं से महज 10 कदम की दूरी पर स्थित लखन महतो उर्फ साधु जी के दालान के पीछे उसकी हत्या कर शव को वंहा फेक दीया गया ।
मृतक के भाई धीरज कुमार ने बताया कि रात में 8ः00 बजे प्रसाद खाकर घर चली गई। मैं पूजा पंडाल में ही लगभग तीन बजे रामायण समाप्त होने के बाद सो गया।
परंतु उसे घर नहीं पहुंचने पर बड़ी बहन उसे खोजते हुए यहां पहुंची। परंतु कहीं उसका पता नहीं चल पाया। गॉव के लोग भी उसे खोजने लगे। परंतु लाश कार्यक्रम स्थल से महज 10 कदम दूरी पर स्थित लखन महतो उर्फ साधु जी के दालान के पिछवाड़े में मिली।
इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विजय कुमार झा, इस्पेक्टर मनोज कुमार, रोह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, रुपौ थाना प्रभारी सहित कई वरीय पदाधिकारी पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गये।
संभावना व्यक्त की जा रही की उसके सर को ईट से कुचल दिया। इसके अलावा उसके छाती पर भी चोट के निशान है। इसे प्रतीत होता है कि उसकी छाती को भी पैर से मसल कर मारने का प्रयास किया गया।
वंही घटना स्थल पर खोजी कुत्ता दस्ता की टीम मौके पर पहुँच कर मामलें की जांच में जुट गई ।
इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।




Recent Comments