
गोपालगंज:- पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में है.प्रथम चरण में 26 नवंबर से नामांकन शुरू हो जायेगा.पंचदेवरी में प्रथम चरण में ही चुनाव कराये जाने हैं.रविवार को एसडीएम अनिल कुमार रमन ने प्रखंड क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया.कुछ लोगों द्वारा बूथों को बदलने की मांग पर एसडीएम ने जांच की.लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आवेदन देकर भगवानपुर,सिकटिया तथा मगहिया में बूथों को बदलने की मांग की गयी थी.इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित सभी बूथों का जायजा लिया.इस क्रम में सिकटिया पंचायत भवन में बनाये गये बूथ को बदला गया.इस बूथ को स्थानीय पैक्स गोदाम पर स्थानांतरित किया गया.लोक शिकायत के अनुसार मगहिया तथा भगवानपुर पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बनकटा का जायजा लिया गया.मगहिया पंचायत में बूथ में कोई बदलाव नहीं किया गया.संबंधित सभी बूथों पर बीएमएफ का जायजा लिया गया.चुनाव के दिन मतदानकर्मियों एवं मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो,इसे लेकर एसडीएम द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये गये.एसडीएम ने अन्य बूथों से संबंधित जानकारी भी ली.निरीक्षण के दौरान बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति,प्रभारी सीओ अफजल हुसैन सहित कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे.




Recent Comments