
सारण/तरैया
प्रखंड के नन्दनपुर गांव स्थित डायमंड ड्रीम विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया।नेपाल सिंह उच्च विद्यालय गवन्द्री के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक परशुराम सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के उपमुख्य सचेतक व तरैया विधानसभा के विधायक जनक सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया।वही छात्रों ने गणेश वंदना गीत पर ग्रुप डांस कर आगन्तुको को तालिया बजाने पर विवश कर दिया।वही विद्यालय परिवार ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक एल अंगामी ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सुनीता यादव,उपप्रमुख जगलाल राय, राजी अहमद,अनिल कुमार, सोनाली कुमारी,संध्या कुमारी, नितेश कुमार,सुशील कुमार, रंजीत सिंह,शेखर सिंह,मुकेश यादव सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावक सहित दर्शक उपस्थित थे।




Recent Comments