
सारण के ऋषभ ने प्रथम प्रयास में ही आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में ५५९३ रैंक लाकर किया क्वालीफाई
मांझी(सारण)थाना क्षेत्र के धूमन गिरी मठिया निवासी व व्यवसाई भगवती गिरी के इकलौते पुत्र कुमार ऋषभ ने प्रथम प्रयास में ही आईआई टी जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर गांव एवं समाज का मान बढ़ाया है। कुमार ऋषभ की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही मध्य विद्यालय रघुनाथ गिरी के मठिया से प्रारंभ होकर दसवीं की पढ़ाई उषा मार्टिन वर्ल्ड स्कूल पटना में हुई और वह प्रथम श्रेणी से पास किया। 12वीं की पढ़ाई सूर्यदेव मेमोरियल कॉलेज हाजीपुर से हुई। तथा वह प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुआ। ऋषभ पहले ही प्रयास में ही ५ आई आई टी की परीक्षा मे ५५९३ रैंक लाकर परिवार व समाज को अपार खुशियां दी है। प्रथम प्रयास में ही सामान्य कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास करने में पूरे गांव व समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।परीक्षा पास करने पर उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना आसान है उन्होंने कहा कि उनके पिता ट्रैक्टर डीलर हैं और अपने व्यवसाय में कठिन परिश्रम करते हैं उनको देखकर ही कठिन परिश्रम करने की सीख मिली उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।




Recent Comments