
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बंगरा पंचायत के वार्ड नंबर 14 हंसाफिर गांव के एक पलानी के घर में आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया है। मकान राम सिंगारी कुंवर पति स्वर्गीय घुमावन दास की है। यह परिवार बहुत ही गरीब है, राम सिंगारी कुंवर के 1 पुत्र है जो मजदूरी करके किसी तरह परिवार का जीवन बसर करता है। यह लोग रात को खाना पीना खाकर बाहर सो गए थे अचानक 1:00 बजे रात को घर में आग लगने की जानकारी हुई यह लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के सभी लोग एकत्रित हुए लोग जब तक जुटते तब तक घर में रखे गेहूं चावल खाने की और सामान, कपड़ा इत्यादि के साथ-साथ घर में रखे बहुत सामान जलकर देखते-देखते राख हो गया है।




Recent Comments