सिवान :प्रभात भेरी निकाल छात्रो ने किया समाज को जागरूक
#परवेज अख्तर /सिवान
जीरादेई:- राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार सभी ने स्वक्षता जैसे अभियान पर जोड़ देकर भारत को सुन्दर और स्वचक्ष बना चाहती है जिसका मूलरूप उदहारण है कि भारत के जितने भी करेंसी है सभी पर स्वच्क्षा का प्रचार-प्रसार कर रही है तो वही राज्य सरकार लोहिया अभियान चलाकर स्वक्ष बिहार बना चाहती है जिसको लेकर आज शनिवार प्रखंड के अंर्तगत को सुबह सात बजे स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय,रेपुरा,जीरादेई,सुरवाल सहित पुरे प्रखंड के विधालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं अपने हाथों में स्वच्छता के बैनर लिए स्वच्छता संबंधित नारे लगाए। नारे से संपूर्ण प्रखंड मुख्यालय गुंज उठा । लोगों अपने अपने घर से निकल कर बच्चों की नारे सुन कर एक दूसरे से कहने लगे हैं कि शौचालय घर में जरूरी है । प्रभात फेरी के बाद विद्यालय में आयोजित सभा में शिक्षक व छात्रों ने स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राधानाध्यापक छोटेलाल बैठा,कौसर प्रवीण(सुरवाल) ने बच्चों को बताया कि अपने अपने घरों व आस परोस में सफाई पर ध्यान दें और लोगों को स्वच्छता व घर में शौचालय बनाने के लिए अपने माता व पिता गांवो के लोगों को जागरूक करे । मौके पर विधालय के शिक्षक आरिफ हुसैन,पंकज कुमार,शम्भू प्रशाद, बबिता तिवारी,आशा देवी,सीता देवी,पुष्पा कुमारी,अर्चना देवी सहित अन्य शिक्षक कर्मी मौजूद थे ।