परसा में रसोइया कर्मियों ने 11 सूत्री मांग के समर्थन में की धरना-प्रदर्शन
परसा(सारण)- 11सूत्री माँगो को लेकर हड़ताल पर डटे रहे रसोईया कर्मियो ने शुक्रवार को बीआरसी परिसर में सरोइया के चायन्मुक्त करने के निर्देश के खिलाफ में धरना-प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन के दौरान रसोईया द्वारा प्रधानसचिव के जारी निर्देश को जला कर विरोध किया गया।तथा आगामी दो दिनों में रसोईया की मांग को पूरा नही किये जाने पर चार फ़रवरी को बिहार में चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।मालूम हो की गत सात जनवरी से रसोईया कर्मियो द्वारा मानदेय बढ़ोतरी मातृत्व अवकाश प्रतिमाह पारिश्रमिक चिकित्सा बीमा कार्यावधि में मृत्यु होने पर आश्रितों को पाँच लाख की अनुदान राशि देने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर धरना पर अड़े है।रसोईया कर्मियो ने मानदेय वृद्धि नही की जाती हम हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।धरना प्रदर्शन में सीता देवी मीणा देवी गीता देवी अनीता देवी सरिता देवी एनुल निशा चम्पा देवी पुतुल देवी लड्डू कुमार राय टुनटुन कुमार मोहन साह शारदा देवी आदि दर्जनों समेत रसोईया शामिल थे।