
परसा/सारण-कोरोना महामारी से बचाव को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन के दिशा निर्देश के आलोक में नगर पंचायत परसा बाजार के दारोगा राय चौक तथा हाई स्कूल चौक पर बीडीओ रजतकिशोर सिंह सीओ रामभजन राम कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल तथा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार द्वारा संघनन मास्क चैकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान लाऊड स्पीकर के माध्यम लोगो को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया।पदाधिकारी द्वारा सभी दुकानदार को सख्त निर्देश दिया गया कि शोसल डिस्टेंशिंग का शत प्रतिशत पालन करे व बिना मास्क का उपयोग किये समान नहीं बेचने और नही किसी ग्राहक को मास्क का उपयोग नहीं करने वाले ग्राहक को समान नहीं देने की हिदायत दिया गया।बिना मास्क का उपयोग किये दुकान चलाने वाले पर दूकानदार पर क़ानूनी कार्रवाई करने की बातें कहा गया।चेकिंग अभियान के दौरान बिना मास्क लगाये दर्जनों लोगों को 50 रूपया का आर्थिक दंड का लगाया गया।साथ ही पदाधिकारी द्वारा सभी दंडित लोगो को दो दो मास्क भी दिया गया।इस मौके पर एसआई उमाकांत यादव जेई गौतम कुमार पवन कुमार बीसी रीना कुमारी सीआई कुंदन कुमार उपस्थित थे।




Recent Comments