मांझी।(सारण) प्रखंड के महम्मदपुर के खेल मैदान में आयोजित स्व त्रिभुवन पाण्डेय स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के दो चरणों में खेले गए फाइनल मुकाबले में क्रमशः एस एस क्लब मांझी तथा मोतिहारी की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी टीम को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने शील्ड प्रदान किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने खेल को सामाजिक समरसता बहाल करने का सबसे बेहतर माध्यम बताया। पहले फाइनल मैच में मांझी की टीम ने नरेन्द्रपुर।आंदर। को शून्य के मुकाबले एक गोल से हराकर खिताबी जीत हासिल की। दूसरा फाइलन मैच सिवान तथा मोतिहारी के बीच खेला गया जिसका फैसला ट्राई ब्रेकर के आधार पर हुआ

जिसमें मोतिहारी की टीम ने सिवान की टीम को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर खिताबी जीत हासिल किया।मैच का विधिवत उद्घाटन विधायक धूमल सिंह किया। मैच में पहले जिला स्तरीय टीमों ने खेल कर मैच की शुरुआत की. जिसमे मांझी की टीम विजेता तथा जीरादेई की टीम उपविजेता बनी थी। अंतर जिला खेल में मोतिहारी जिले की टीम ने सिवान की टीम को पराजित करके शील्ड पर कब्जा जमा लिया। समारोह को सत्येन्द्र उपाध्याय हसनैन अंसारी शम्भू प्रसाद शत्रुध्न उपाध्याय तथा लक्ष्मण मांझी आदि ने भी सम्बोधित किया।

मुन्ना शाही, प्रमेन्द्र सिंह, बच्चा सिंह, सन्तोष मांझी, शैलेन्द्र उपाध्याय,विकास उपाध्याय, आकाश उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय, अंकित कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। मैच का आयोजन बीसीएस सेंट्रल स्कूल तथा लक्ष्मण गैस एजेंसी ने किया था। नाइजीरिया मणिपुर तथा नेपाल के लगभग आधा दर्जन खिलाड़ी मैच में आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह का संचालन उपेन्द्र तिवारी ने किया। खेल के दौरान हजारों की भीड़ मौजूद रही।