
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के मशरक शीतलपुर एस एच 73 पर मुन्नी मोड़ के पास अवैध ढंग से संचालित निजी नर्सिंग होम में प्रसव के समय चिकित्सक के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण प्रसूता मरीज की हालत काफी बिगड़ गई। जिसे पटना इलाज के लिए ले जाया गया। जहां प्रसूता महिला की मौत हो गई। मृतिका के परिजन शव लेकर पटना से मुन्नी मोड़ अवस्थित नर्सिंग होम पहुंचे और शव को नर्सिंग होम के अंदर रख बवाल मचाया। परिजनों के मृत महिला के शव के साथ पहुंचने पर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक समेत अन्य कर्मी फरार हो गए और अस्पताल के बोर्ड को चादर से ढक दिया गया। परिजनों ने बताया कि महिला को एक लड़का है। प्रसव के लिए उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्रसव के दौरान एक स्वस्थ शिशु को जन्म दी हैं वहीं परिजनों ने बताया कि गलत तरीके से आपरेशन करने से महिला की हालत बिगड़ने लगी जिसे अस्पताल प्रबंधक ने फर्जी तरीके से बिना पुर्जा के हाजीपुर रेफर कर जहा उक्त अस्पताल में पहुंचने पर उसे भर्ती भी नहीं किया गया, थक हार कर महिला को पटना ले जाया गया जहां निजी नर्सिंग होम में मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवा सढ़वारा गांव निवासी महम्मद फिरोज मसूरी की 28 वर्षीय पत्नी फूलजहा खातून के रूप में हुई। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक महिला को एक वर्ष का एक लड़का और डिलेवरी के दौरान नवजात शिशु हैं। वहीं आपको बता दें कि बीते दिनों पहले ही फर्जी तरीके से संचालित नर्सिंग होम पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा छापेमारी की गयी थी पर मामला में कारवाई के बदलें उक्त मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आपको बता दें कि मशरक के अलग-अलग इलाकों में फर्जी तरीके से नर्सिंग होम संचालित की जा रही है।




Recent Comments